{"_id":"5c63004ebdec22738563e7c4","slug":"91549992014-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नपत्र आउट होने से मचा हड़कंप, मामले को दबाने में जुटा..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रश्नपत्र आउट होने से मचा हड़कंप, मामले को दबाने में जुटा..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मंगलवार को पहली पाली के दौरान सुबह साढ़े नौ बजे के लगभग सोशल मीडिया पर हिंदी का पेपर शेयर किया जाना लगा। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग इसे प्रश्नपत्र आउट नहीं बल्कि किसी की शरारत है।
चांदपुर के श्री सहजानंद बाबा हायर सीनियर सेकेंडरी स्कूल केंद्र के बाहर कुछ लोग प्रश्नपत्र हल कर रहे थे लेकिन इसी बीच हो हल्ला मचने पर नकल माफिया आनन-फानन में प्रश्नपत्र को छोड़ कर भाग गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने ही इस प्रश्नपत्र की फोटो खींच कर वायरल कर दिया। हालांकि प्रशासन इसे दबाने में जुटा रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से केवल इतना ही कहा जा रहा है कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पूरी तरह सक्रिय रहे। कक्ष के अंदर भले ही शांति रही लेकिन नकल का खेल भी जारी रहा।
नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए शासन की ओर से केंद्रों को सीसीटीवी के साथ ही वॉयस रिकार्डर से युक्त सीसीटीवी लगवाए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद पहली बड़ी परीक्षा में नकल माफिया पूरी तरह सक्रिय रहे। बताया जाता है कि केंद्रों पर बाहर व कक्ष में शांति जरूर देखने को मिली लेकिन अंदर ही अंदर कैमरे व वॉयस निकार्डर से बचकर नगल का खेल जारी रहा।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में शासन-प्रशासन की नकल विहीन परीक्षा के हनक का साफ असर दिखा। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच और सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी के बीच हो रही परीक्षा का खौफ दिखाई दिया। इसके चलते विभिन्न केंद्रों पर परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा छोड़ दिए जाने का क्रम जारी रहा। डीएवी इंटर कॉलेज में 427 छात्रों में छह छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। जीएमएएम इंटर कॉलेज में 445 में 59, श्री लालमणि ऋषि इंटर कॉलेज हल्दी रामपुर में 231 में 97, स्वामीनाथ विश्वनाथ इंटर कॉलेज चंदाडीह 379 में 92, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज तेलमा जमालुद्दीनपुर में 355 में 130 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। तहसीलदार डीएन गौतम ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मंगलवार की सुबह की पाली में जयप्रकाशनगर के शिक्षक शिवनाथ सिंह इंटर कालेज शिवन टोला में 426 छात्रों के स्थान पर 408 छात्रों ने ही परीक्षा दी। जबकि 14 कक्ष निरीक्षक के स्थान पर नौ कक्ष निरीक्षक ही रहे। केशरी देवी बालिका विद्यालय शोभा छपरा में कुल 240 छात्राओं के स्थान पर 230 छात्राएं, वहीं लालझरी देवी इंटर कालेज में 253 छात्राओं के स्थान पर 238, जेपी इंटर कॉलेज सेवाश्रम जयप्रकाशनगर में 321 के स्थान 260 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए और कुल 104 छात्र व नौ कक्ष निरीक्षक अनुपस्थिति रहे। पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा में पहली पाली में हिंदी की परीक्षा में कुल 435 छात्र-छात्राओं में से 17 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। एसडीएम बैरिया लाल बाबू दुबे ने परीक्षा का जायजा लिया। सुरक्षा के नाम पर विद्यालय पर मात्र दो होमगार्ड व दो पुलिसकर्मी तैनात थे। रसड़ा के इमामिया इंटर कॉलेज में कुल 467 में 118 तथा अमर शहीद भगत सिंह इटर कॉलेज में 727 में से 117 ने परीक्षा छोड़ दी, वहीं रामधनी कुंवर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 325 में से 84 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।