{"_id":"5bb904ee867a55687741a14a","slug":"91538852078-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की अंग्रेजी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की अंग्रेजी शराब
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा। शनिवार की सुबह सरया गुलाब राय गांव में नगरा पुलिस ने करीब 20 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि चार अभियुक्त भागने में सफल हो गए। इसकी तलाश में पुलिस जुट गई। शराब पकड़े जाने से शराब कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नगरा थानाध्यक्ष राम दिनेश तिवारी शनिवार की सुबह वाहन चेकिंग में निकले। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि सरया गुलाब राय गांव में संदिग्ध पिकअप पर अवैध शराब लदी हुई है। पुलिस तत्काल पिकअप के पास पहुंचकर जांच की तो उसमें अवैध शराब लदा हुआ था और वहां दो लोग मौजूद थे। जिन्हें पुलिस ने शराब के साथ धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार गांव स्थित हरि कृष्ण ठाकुर के भट्ठे पर छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। इसके साथ ही कारोबार में लिप्त दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि शराब के कारोबार में लिप्त चार लोग भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस ने दोनों स्थानों से 379 पेटी अवैध शराब बरामद किया। इसकी बाजार में कीमत 20 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई। पकड़े गए आरोनी नगरा थाना क्षेत्र के सरया गुलाब राय निवासी अखिलेश यादव, खेजुरी थाना क्षेत्र के बबुरा निवासी राजू नेटुआ, गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार निवासी फूलन यादव और चंद्रिका यादव है। जिन्हें पुलिस ने चालान कर दिया। जबकि खेजुरी थाना क्षेत्र के बबुरा निवासी मुलायम यादव, नगरा थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर निवासी नितेश कुमार सिंह, गड़वार थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी डब्लू सिंह तथा रसड़ा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी हरिकृष्ण ठाकुर की तलाश में जुटी हुई है।