फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   निजी नर्सिंग होम प्रकरण में 24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

निजी नर्सिंग होम प्रकरण में 24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

Wed, 02 May 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
निजी नर्सिंग होम प्रकरण में 24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान युवक की मौत के मामले में उसके परिवार वालों ने एसपी से मुलाकात की। कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पुलिस चिकित्सक को बचाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि उपचार के दौरान युवक की मौत के मामले में तहरीर मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है शहर कोतवाली क्षेत्र के तिखमपुर के छाया टाकीज स्थित एक निजी नर्सिंग होम में बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुरा निवासी ज्योतिष तिवारी को सीने में दर्द होने पर रविवार की सुबह में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कई बार परिवार के लोगों ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए रेफर करानेे की मांग की। लेकिन चिकित्सक ने उसे सामान्य बताते हुए रोक लिया था। जब उनसे पैसा जमा करा लिया गया तो उसके मरीज को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया। काफी देर तक हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे सीओ नगर हितेंद्र कृष्ण और शहर कोतवाल शशि मौलि पांडेय ने मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन देते हुए शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। तहरीर लेने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से पीड़ित परिवार के लोगों में आक्रोश है। मरने वाले युवक के परिवार के लोगों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। उनका आरोप था कि आरोपी चिकित्सक को बचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed