फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो युवकों पर छेड़खानी का आरोप

दो युवकों पर छेड़खानी का आरोप

Fri, 09 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दो युवकों पर छेड़खानी का आरोप
रेवती। क्षेत्र में छेड़खानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शुक्रवार को विवाहिता ने छेड़खानी के मामले में गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, होली की शाम एक युवक गुलाल खेलने महिला के पास पहुंचा तथा आपत्ति जनक व्यवहार करना शुरु कर दिया। विरोध करने पर वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। बाद में गांव के लोगों ने मामला सुलटा दिया। दूसरे दिन शनिवार की सुबह युवक का चचेरा भाई महिला के घर पहुंच गया और उसके साथ जोरजबरदस्ती का प्रयास किया। लेकिन महिला ने दरवाजा बंद कर लिया था। शोरशराबे पर युवक भाग निकला। सूचना पर पहुंची यूपी100 पुलिस मौके पर पहुंची और मौखिक समझौता कर मौखिक समझौता करा कर चली गई। पीड़िता मामले को लेकर बुधवार को थाने पहुंची तथा दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। तब से लेकर अब तक पीड़िता का मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। शुक्रवार को भाजपा के एक नेता को लेकर पीड़िता थाना पहुंची, लेकिन थाना द्वारा थानाध्यक्ष के नहीं होने का कारण बता पुन: मामला का कायम नहीं हो सका। सीओ बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि मामला होली के दिन दो महिलाओं के मारपीट का है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed