फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दुष्कर्म की नीयत से बाइक सवार युवकों ने किशोरी को किया अगवा

दुष्कर्म की नीयत से बाइक सवार युवकों ने किशोरी को किया अगवा

Mon, 28 Aug 2017 10:56 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म की नीयत से बाइक सवार युवकों ने किशोरी को किया अगवा
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को रविवार की शाम बाजार से अपने घर वापस जाते समय रास्ते से दुष्कर्म की नीयत से अगवा करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया। पीड़िता की मां ने बैरिया थाने में तहरीर दिया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी बाजार से घर पैदल जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आकर किशोरी के सामने फिल्मी स्टाइल में बाइक रोका और किशोरी को जबरिया दुष्कर्म के नियत से उठाते हुए बाइक पर बैठाकर चल दिया। वहीं बाइक पर सवार तीसरे युवक के लिए पीछे से एक दूसरी बाइक आई और उसे लेकर चली गई। युवकों ने किशोरी को लेकर चांद दियर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित वन विभाग के पौधशाला के पास एक गढ्ढे में पटक दिया। संयोग अच्छा रहा कि मांझी सेतु की ओर से 100 नम्बर की गाड़ी आती देख युवक किशोरी को मारपीट छोड़कर फरार हो गए। किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां से आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता की मां सोमवार को बैरिया थाने में लिखित तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed