{"_id":"5a9d7f934f1c1bd9388b4cf3","slug":"81520271251-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में रखा आलू उठा ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में रखा आलू उठा ले गए
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव में रविवार की रात दो हथियारबंद बदमाशों ने लेखपाल अजीत यादव के घर दस्तक दी। उनके मौजूद न रहने पर दोनों बदमाशों ने उनके दरवाजे के पीछे खेत में कुड़ाई कर रखा हुआ आलू उठा ले गए। घटना की तहरीर पीड़ित ने बैरिया पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दयाछपरा निवासी अजीत यादव बैरिया तहसील में लेखपाल हैं। रविवार की रात वह अपने रिश्तेदारी में किसी मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। इसी बीच रात में दो हथियारबंद बदमाश उनके दरवाजे पर आ गए। आसपास के लोग अभी जगे थे। इस कारण दोनो वहां से चले गये, लेकिन लेखपाल के खेत में रखा आलू उठा ले गए। सुबह वापस आने पर सारी कहानी अजित यादव को मालूम हुआ तो उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन