फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एक सप्ताह बाद भी बुर्का उतरवाने वाले सेफ

एक सप्ताह बाद भी बुर्का उतरवाने वाले सेफ

Tue, 28 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद भी बुर्का उतरवाने वाले सेफ
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनपद में 21 नवंबर को हुई जनसभा में एक मुस्लिम महिला का बुर्का उतरवाने के मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं होने से जांच पर उंगली उठ रही है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन सप्ताह बाद भी मामले की जांच पूरी नहीं हो सकी है। चर्चा है कि कहीं प्रशासन मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाना तो नहीं चाहती।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 21 नवंबर को जनपद के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा हुई थी। कार्यक्रम को लेकर पुलिस महकमा काले कपड़ों को लेकर खासा एहतियात बरत रहा था। जनसभा में हर वर्ग की महिलाएं मुख्यमंत्री का भाषण सुनने आयी थीं। इसी दौरान महिलाओं की पंक्ति में एक मुस्लिम महिला का बुर्का पुलिस की मौजूदगी में उतरवाया गया। यह मामला मीडिया में आया तो प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को देते हुए दो दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। लेकिन सप्ताहभर बाद भी इसमें कुछ नहीं हो सका। इस संबंध में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने बताया कि बुर्का उतरवाने मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है, मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट कर रहे हैं, रिपोर्ट आते ही कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed