फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बस के जद में आने रिटार्यड शिक्षक की मौत

बस के जद में आने रिटार्यड शिक्षक की मौत

Sat, 01 Dec 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
बस के जद में आने रिटार्यड शिक्षक की मौत
बेल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया-देवरिया राजमार्ग पर ग्राम मुजौना के सामने मुजौना निवासी साइकिल सवार सेवानिवृत्त शिक्षक शमशेर बहादुर सिंह (70) की रोडवेज की अंडरटेकिंग बस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शनिवार की सायंकाल करीब 4 बजे हुई। राहगीरों की मदद से चोटिल हालात में उन्हें आनन-फानन में सीएचसी सीयर में उपचार हेतु लाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर उभांव थाने के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह सदल बल मौके पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस बस को अपने कस्टडी में ले लिया है घटना के बाद बस चालक फरार हो गया है पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed