{"_id":"594167474f1c1b73288b47b1","slug":"71497458503-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, तीन घायल
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। उचेड़ा तिवारीपुर मार्ग स्थित बुधवार शाम ट्रैक्टर नहर में पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने सभी घायलों को रसड़ा सीएससी पहुंचाया। जहां एक हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
फेफना थाना क्षेत्र के उचेड़ा तिवारीपुर मार्ग स्थित उचेड़ा गांव से बुधवार की शाम मकान का छत ढलाई करके लिफ्ट मशीन के साथ मजदूर वापस आ रहे थे। तिवारीपुर गांव के समीप ट्रैक्टर का टायर फट गया जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। जिससे ट्रैक्टर चालक रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मंदा गांव निवासी मोहन चौहान (50), स्वरूप (65), अजीत चौहान (38), रसड़ा कोतवाली क्षेत्र नरला गांव निवासी ह्रदय यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वरूप का हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।