फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   किशोरी से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट

किशोरी से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Sun, 24 Mar 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में धुत युवकों द्वारा एक किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इसको लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गई। इसमें किशोरी समेत छह लोग घायल हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों से तहरीर दिया गया था। शनिवार को दोनों पक्षों ने थाने में सुलह-समझौता कर लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव के खरवार बिरादरी के घर में घूसकर नशे में धूत तीन युवकों ने किशोरी से छेड़खानी किया। इसकी जानकारी होते ही दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के किशोरी, अजीत (26) व अनूप (26) घायल हो गये। जबकि दूूसरे पक्ष से अनूप (25), वीरेंद्र (40) व बासू खरवार (30) घायल हो गये। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इस मामले में दोनों पक्षों ने छेड़खानी व मारपीट का थाने में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई। शनिवार को दोनों पक्षों ने थाने में सुलह-समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed