फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बालिका के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

बालिका के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 17 Dec 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बालिका के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के एक ग्राम में सोमवार की सुबह घर से खेत की ओर शौच के लिए जा रही बालिका के साथ उसके चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि किशोरी के पिता बाहर रहते हैं। सोमवार की सुबह किशोरी शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी कि इस बीच रिश्ते को कलंकित करते हुए उसके चचेरे भाई ने जबरन बालिका के साथ दुष्कर्म किया। उभांव इंस्पेक्टर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की माता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज करने के लिए किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed