फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   डेढ़ लाख के जेवरात ओर नकदी चोरी

डेढ़ लाख के जेवरात ओर नकदी चोरी

Sun, 10 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ लाख के जेवरात ओर नकदी चोरी
नगरा। थाना क्षेत्र के लहसनी गांव में शनिवार की रात चोरों ने घर मे नकब लगाकर डेढ़ लाख से ऊपर के गहने, नकदी एवं बर्तन चुरा लिए। रविवार को सुबह उठने पर पीड़ित को चोरी का पता चला तो सूचना पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। लहसनी निवासी सनझारी देवी और उनका परिवार शनिवार की रात खाना खाकर सो गया था। रात में किसी समय चोर घर के पिछवाड़े से नकब लगाकर घुसे और कमरे में रखे बक्से व अटैची लेकर चले गए। पीड़ित की जब सुबह नींद टूटी तो देखा कि कमरे में रखा बक्सा और अटैची नही है और घर के पीछे नकब लगा हुआ है। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। चोरी गए बक्सा अटैची गांव से कुछ दूर पर टूटे हुए हालात में मिले, जिसमे रखा डेढ़ लाख के गहने, नगदी व वर्तन गायब थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed