फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई नहीं

गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई नहीं

Mon, 20 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई नहीं
बलिया। आवास योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले सचिवों के खिलाफ 10 माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा एडीओ व बीडीओ पर कार्रवाई के बाबत भी अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। 10 माह पहले डीआरडीए के पीडी ने सांसद आदर्श गांव व डीएम के गोद लिए गांव के आवास लाभार्थियों के चयन में गड़बड़ी पकड़ी थी।
विज्ञापन

तमाम प्रयासों के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर अधिकारी संवेदनशील नहीं हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पीडी की ओर से किए सत्यापन में गड़बड़ी मिलने के 10 माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। दुबहड़ ब्लाक सांसद आदर्श गांव ओझवलिया व डीएम के गोद लिए गांव उदयपुरा के आवास के लाभार्थियों का सत्यापन जनवरी महीने में डीआरडीए के पीडी राजकुमार त्रिपाठी ने किया था। ब्लाक से भेजी गई सूची के अनुसार ओझवलिया के 179 के सापेक्ष 147 व उदयपुरा के 102 के सापेक्ष 59 लाभार्थियों को अपात्र पाया था। इसके लिए पीडी ने दोनों गांवों के पंचायत सचिव को दोषी माना था। पीडी ने लापरवाही तरीके से सूची भेजने के लिए सेक्टर एडीओ व बीडीओ को लापरवाह बताया था। पीडी ने डीडीओ को पत्र भेजकर सचिव, एडीओ व बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति भी की थी। लेकिन 10 माह बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास के मामले में कई सचिवों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है और कई मामले में कार्रवाई चल रही है। स्पष्टीकरण परीक्षण के बाद जल्द ही लापरवाही करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष कुमार सीडीओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed