फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पुलिस की देखरेख में कब्र से शव निकाल पीएम को भेजा

पुलिस की देखरेख में कब्र से शव निकाल पीएम को भेजा

Wed, 15 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की देखरेख में कब्र से शव निकाल पीएम को भेजा
बिल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र के अतरौल ग्राम में मंगलवार को पुलिस ने बीते 31 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवक के दफ़नाए हुए शव को कब्र से बाहर निकलवाया । यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज छानबीन शुरु कर दी है ।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के अतरौल ग्राम निवासी मोहम्मद अख्तर पुत्र हमीदुल्लाह ने पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया कि मैं किसी काम से दिल्ली गया हुआ था। घर में छोटा भाई असगर अकेले था। आरोप है कि बीते 31 अक्टूबर को पट्टीदारों ने छोटे भाई असगर राज को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद हत्या कर दी तथा दो नवंबर को गुपचुप तरीके से शव को दफना दिया । गांव वालों द्वारा मुझे सूचना मिलने पर उभांव पुलिस को तहरीर दिया। लेकिन थाने से कोई कार्यवाही नहीं की गई। तहरीर में कहा गया कि मेरे भाई की हत्या के बाद घर में रखे पचास हजार नगदी के अलावा जेवरात भी गायब कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता के मद्देनजर उभांव इंस्पेक्टर ने शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजने का निर्देश दिया। उप जिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव , इस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया7 पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed