फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गांजे के साथ हनुमान मंदिर का पुजारी गिरफ्तार, चालान

गांजे के साथ हनुमान मंदिर का पुजारी गिरफ्तार, चालान

Sun, 01 Oct 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
गांजे के साथ हनुमान मंदिर का पुजारी गिरफ्तार, चालान
हल्दी। स्थानीय बाजार से शुक्रवार की रात करीब साढे़ दस बजे कुछ बेचते हुए हनुमान मंदिर के पुजारी को सिपाहियों ने पकड़ लिया और पकड़े जाने की थानाध्यक्ष को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने पुजारी को लेकर उसके कमरे पर गए और वहां कमरे की तलाशी ली। इसके बाद पुजारी को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के उदवंतछपरा निवासी प्रेम शंकर उपाध्याय ऊर्फ खखनू बाबा क्षेत्र में जगह-जगह कैम्प लगाकर साइकल पर करतब दिखाते थे, वे जहां भी कैम्प लगाते वे लगातार एक सप्ताह तक साइकिल पर ही गोल-गोल घुमते रहते थे। इधर कुछ दिनों से हल्दी चट्टी पर एक हनुमानजी का मंदिर बनाने के लिए चंदा भी इकट्ठा कर रहे थे। शाम को हनुमानजी की आरती के बाद पूरी चट्टी पर सभी दूकानदारों के यहां आरती दिखाते थे। जिसके एवज में दूकानदार व अन्य लोगों एक रुपये या दो रुपये आरती की थाली में डाल देते थे। इसी से स्वयं तथा हनुमानजी का भोग लगाने का काम करते थे। शुक्रवार की रात में स्थानीय बाजार में कुछ बेच रहे थे कि अचानक सिपाहियों ने उन्हें दबोच लिया और थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मंदिर के बगल में स्थित कमरे की तलाशी ली। उसके बाद खखनू बाबा को थाने ले गई। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बताया कि उनके पास से एक किलो 150 ग्राम गाजा पकड़ा गया है। खखनू को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed