{"_id":"5945615c4f1c1b606b8b4613","slug":"61497719132-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूमो और पिकप की टक्कर में बाल-बाल बचे नायब तहसीलदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूमो और पिकप की टक्कर में बाल-बाल बचे नायब तहसीलदार
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी(बलिया)। थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव के समीप शुक्रवार देरशाम हुए हादसे में नायब तहसीलदार बैरिया बाल-बाल बच गए। उनकी सूमो और सामने से आ रही पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। गाड़ी में बैठे लोगों को मामूली चोटें ही आई हैं। दोनों गाड़ियों की टक्कर के बाद पीछे से आ रहे ऑटो ने भी सूमो में टक्कर मार दी। पुलिस तीनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है।
नायब तहसीलदार बैरिया शशिकांत मणि बलिया गए थे। वहां से अपनी सूमो गाड़ी से देर शाम बैरिया के लिए रवाना हुए। हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड ढाले के समीप बलिया जा रही परवल लदी पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई। पिकअप के टक्कर से सूमो क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान पीछे आ रहा टेंपो भी सूमो में टकरा गया। सूमो में बैठे नायब तहसीलदार और उनके ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं। हल्दी पुलिस ने तीनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद यादव ने बताया कि पिकअप ड्राइवर का पैर ब्रेक से फिसल गया, जिससे असंतुलित होकर सूमो से टकरा गई।