{"_id":"5800ee9a4f1c1b6c6128e105","slug":"60-naamjad-200-agyat-par-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 नामजद और 200 अज्ञात पर केस, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
60 नामजद और 200 अज्ञात पर केस, चार गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 14 Oct 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान बुधवार की रात धरने पर बैठी महिलाओं को समझाने गए पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों पर पथराव तथा अन्य मामले में गुरुवार को थानाध्यक्ष रेवती की तहरीर पर 60 नामजद एवं 200 से अधिक अज्ञात पुरुष-महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कुल चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद कई घरों के पुरुष सदस्य गायब चल रहे हैं।
पुलिस पर की गयी पत्थरबाजी के मामले में थानाध्यक्ष रेवती की तहरीर पर अजय शंकर पाण्डेय कनक, कलयुगी पाण्डेय, श्रीप्रकाश साहनी सहित 50 लोगों को जहां नामजद किया गया है, वहीं 150 पुरुष एवं 50 महिलाओं को अज्ञात दर्शाते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है।
इस मामले में एसओ, एसआई सहित तीन सिपाही चोटिल हुए थे। उधर, विसर्जन के समय चली गोली एवं मार पीट के मामले में रेवती निवासी बृज बिहारी साहिनी की तहरीर पर अभिज्ञान तिवारी, अवधेश पाण्डेय, छोटक पाण्डेय, छोटू उपाध्याय, गोलू तिवारी, राहुल उपाध्याय, पिंटू चौबे, नारद पाण्डेय सहित 7 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
सीएचसी पर हुई मारपीट के मामले में नारद पाण्डेय की तहरीर पर श्रीप्रकाश साहनी, कनक पाण्डेय सहित 10 अज्ञात लोग आरोपी हैं। पुलिस पर पत्थरबाजी के मामले में बीरबल साहनी एवं कलयुगी पाण्डेय को तथा गली चलने के मामले में अवधेश पाण्डेय एवं नारद पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।