फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत, एक जख्मी

सड़क हादसे में युवक की मौत, एक जख्मी

Thu, 06 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, एक जख्मी
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहा गांव के मोड़ पर मंगलवार की देर रात सफारी गाड़ी की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि सफारी को कब्जा में ले लिया। दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नशे में धुत दो युवक अपाची बाइक से बैरिया से मांझी की ओर जा रहे थे। बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहा गांव के मोड़ पर पहुंचे कि मांझी की तरफ से तेजगति से आ रही सफारी गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। इसमें एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed