{"_id":"583c44cd4f1c1b051cde5313","slug":"4-5-lakh-ki-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के कैशियर से साढ़े चार लाख छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज के कैशियर से साढ़े चार लाख छीने
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 28 Nov 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर सोमवार को दिन में 12.30 बजे के करीब बाइक सवार दो बदमाशों ने रोडवेज के कैशियर से साढ़े चार लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के कुछ लोगों ने उनका पीछा करने की कोशिश की पर वे स्टेशन तिमुहानी रोड की ओर निकल भागे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया पर बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
एसपी ने भी मौके पर जा कर पूछताछ की।
बेल्थरारोड रोडवेज डिपो के कैशियर शिवजी प्रसाद सोमवार को अपने सहयोगी विनय शंकर सिंह के साथ पैदल ही रुपये जमा करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के बेल्थरारोड शाखा में जा रहे थे। बैग में साढ़े चार लाख रुपये रखे थे, जबकि एक लाख 83 हजार रुपये उनकी जेब में थे। शिवजी ज्योंही बैंक के गेट पर पहुंचे उसी समय पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका रुपयों से भरा बैग छीन लिया और स्टेशन तिमुहानी रोड की ओर भाग निकले ।
कैशियर के शोर मचाने पर आसपास के कुछ लोगों ने उनका पीछा करने की कोशिश की पर वे भागने में सफल रहे। सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी श्रीराम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी शुरू कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
बेल्थरारोड में स्टेट बैंक के सामने रोडवेज कर्मी से हुई साढ़े चार लाख रुपये की छिनैती मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मैं खुद भी मौके पर गया था। कैशियर और आसपास के दूकानदारों से जानकारी ली है। कुछ सुराग मिले हैं, जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- वैभव कृष्ण, पुलिस अधीक्षक।