{"_id":"5c02c6e1bdec22414014daec","slug":"31543685857-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटावेटर की जद में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोटावेटर की जद में आने से किशोर की मौत
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के कुंडीडीह गांव में शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर के साथ रोटावेटर की चपेट में आने से 15 वर्षीय युवक की मौके पर हुई मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कुंडीडीह गांव निवासी सुग्रीव गुप्ता (15) पुत्र ध्रुप गुप्ता अपने पिता द्वारा लिए गए लगान के खेत को ट्रैक्टर से जुतवा रहा था। इस दौरान जुताई कर रहे ट्रैक्टर पर खुद सुग्रीव भी बैठा था। इसी बीच वह अचानक फिसल कर ट्रैक्टर के सामने गिर गया। जिससे रोटावेटर में उसकी शरीर फंस गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना पर पहुंचे माल्दा चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर सिकंदरपुर थाने पहुंचाया। जहां से सिकंदरपुर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन