{"_id":"5bef0e66bdec2253c9587b52","slug":"31542393446-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार जा रहे 1040 पैकेट बाल पुष्टाहार पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार जा रहे 1040 पैकेट बाल पुष्टाहार पुलिस ने पकड़ा
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया/जयप्रकाशनगर। बैरिया पुलिस ने शुक्रवार को पिकअप से बिहार ले जाए जा रहे आंगनबाड़ी बाल पुष्टाहार की एक-एक किलो की कुल 1040 पैकेट को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार इस पुष्टाहार को कुल 46 बोरियों में रखा गया था और ऊपर से मक्के की बोरियां लदी थीं। पुलिस ने पिकअप और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, इस बाबत प्रभारी डीपीओ ने बताया कि इसकी सूचना मिली है और सीडीपीओ को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
पुष्टाहार की आपूर्ति शासन की ओर से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों को की जाती है। यह पुष्टाहार एक किलो के पैकेट में होता है और आपूर्ति के समय एक बोरी में कुल 20 पैकेट भरकर सिलाई की गई होती है। आंगनबाड़ी केंद्रों से इसका वितरण बच्चों और गर्भधात्रियों को हलुआ के रूप में करने का प्रावधान किया गया है लेकिन पिछले कई सालों से यह पुष्टाहार खुलेआम बाजारों में पशु आहार के रूप में बेचा जाता है। पशुपालकों की माने तो यह पुष्टाहार जहां 200 से 250 रुपये प्रति 20 किलो में मिल जाता है वहीं इस पुष्टाहार के खिलाने से दुधारू मवेशियों का दूध भी बढ़ जाता है। शुक्रवार को बोरियों को लादकर बिहार जा रहे एक पिकअप को रोकवा कर जब पुलिस ने जांच की तो ऊपर मक्के की बोरियां थी और नीचे बाल पुष्टाहार के पैकेट को बोरियों में भरकर हाथ से सिलाई कर रखा गया था। पुलिस ने पिकअप व उसके चालक गोविंदपुर निवासी रतन सिंह को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्जकर विवेचना किया जाएगा।
बैरिया में पुष्टाहार पकड़ने की सूचना मिली है। इस बाबत बैरिया के सीडीपीओ राकेश सिंह को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश दिया गया है कि पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट दें। - विनीत कुमार सिंह, प्रभारी डीपीओ, बलिया