फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गांव व ससुराल में पसरा सन्नाटा

गांव व ससुराल में पसरा सन्नाटा

Tue, 30 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गांव व ससुराल में पसरा सन्नाटा
बेल्थरा रोड। उभांव थाना क्षेत्र के बहुता कुसहीं गांव में दिल दहला देने वाली हृदय विदारक घटना के बाद गांव में शोक छाया रहा। बहुता निवासी मनीष अपने भाई अनूप, विशाल, विकास और अपनी माता के साथ कोलकाता में रहता हैं। जबकि पिता योगेंद्र की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

मनीष की शादी तीन वर्ष पूर्व नगरा क्षेत्र के जुड़नपुर निवासी नंदलाल की पुत्री संध्या से हुई थी। विवाह के बाद से ही हमेशा पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहा है। तीन-चार दिनों पूर्व मनीष कोलकाता से गांव आया था और सुनियोजित साजिश के तहत मंगलवार की सुबह ससुराल में कोचिंग पढ़ने जा रही संध्या पर चाकू से प्रहार कर मौत के घाट सुला दिया। इसके बाद ससुराल पहुंच अपने साथ लाए पेट्रोल को शरीर पर उड़ेलकर आग लगा लिया। आग बचाने में मनीष की सास दुलारी देवी भी झुलस गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मनीष के घर पर ताला लटका हुआ है। आग से गंभीर रूप से झुलसे मनीष जीवन मौत के बीच जूझ रहा है। घटना को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed