फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शराब पार्टी में चाकूबाजी, दो घायल

शराब पार्टी में चाकूबाजी, दो घायल

Sun, 07 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
शराब पार्टी में चाकूबाजी, दो घायल

विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के तिवारी के मिल्की गांव में शनिवार की रात शराब पीने के दौरान चाकू से हमले में एक अधेड़ समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
तिवारी के मिल्की गांव में एक स्थान पर शराब की पार्टी चल रही थी, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल थे। पार्टी के दौरान ही किसी बात को लेकर आपस में लोग भिड़ गए। इसी बीच किसी ने चाकू से वार कर दिया। जिससे बजरंगी चौधरी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। बजरंगी के शरीर पर सात स्थानों पर चाकू से निशान मिले। आसपास के लोगों ने बजरंगी को सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं पार्टी में शामिल मुकेश यादव (22) महाराज बाबा के मठिया के पास बेहोशी की हालत में सड़क पर मिला। गश्त कर रहे 100 नंबर पुलिस ने इसकी सूचना एसएचओ को दी। मौके पर पहुंचे एसएचओ ने इलाज के लिए मुकेश को सोनबरसा सीएचसी में भर्ती करवाया। इस मामले में किसी ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

इनसेट...
दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
बैरिया। क्षेत्र के मधुबनी गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों को शांतिभंग की धारा में पाबंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबनी गांव के सवरु पासवान गांव में जाने वाली मुख्य सड़क पर शौचालय बना रहे थे। बगल के हरेराम माली ने शौचालय बनाने से मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे भी चलने लगे। हालांकि गांव के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष से दुलारी देवी 55 पत्नी सवरु पासवान, सवरु पासवान 60, रजनीश कुमार 18 व दूसरे पक्ष के हरेराम माली 50, रमेश माली 35 घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख दुलारी देवी व हरेराम माली को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

इनसेट...
मधुबनी वाले मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज करते हुए शांतिभंग की धारा में चार लोगों को पाबंद कर चालान किया गया है। तिवारी के मिल्की गांव में हुई घटना में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उमेश कुमार
क्षेत्राधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed