{"_id":"5b16d5bd4f1c1bf46e8b63e2","slug":"31528223165-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए दोनों अपराधी के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े गए दोनों अपराधी के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया (चिलकहर)। थाना क्षेत्र के बलेसरा चट्टी के पास सोमवार की देरशाम जिस प्रकार लूट की नीयत कैशपार एजेंट सुनील यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उससे समूचा क्षेत्र दहशत में है। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से दोनों अपराधी बेचू राम और जितेंद्र राम पकड़ा गए। जिसको गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या और लूट का मुकदमा भेज कर चालान कर दिया। दोनों अपराधियों के पास से दो मोबाइल, एक कट्टा व एक चाकू बरामद हुआ है।
पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक बांसडीहरोड थाना के बिगही निवासी बेचू राम व बैरिया थाना के चकिया निवासी जितेंद्र राम है। लेकिन अपराध को अंजाम देने के लिए गड़वार थाना आ गए। सूत्र की मानें तो दोनों अपराधी पेशेवर है तथा दोनों के खिलाफ चार पांच थाना में करीब दस के उपर मुकदमा दर्ज है। ऐसे में इस पेशेस्त्रत्त्वर का पुलिस के हाथ में लगना एक हासिल तो है ही साथ ही दोनों से कई लूट के मामलों का पर्दाफाश भी हो सकता है। उधर सुनील की बात करें तो मात्र 25 साल की उम्र में ही चल बसे। मात्र दो साल पहले शादी हुई थी। घर में रूद्रन क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
इनसेट=
घटनास्थल से मात्र 20 मीटर दूरी पर तैनात रहती है पुलिस
चिलकहर। भले ही ग्रामीणों की तत्परता से दोनों अपराधी पकड़े गए हैं। लेकिन 20 मीटर की दूरी पर तैनात पुलिस कर्मी यदि थोड़ी सी भी मुस्तैद होते तो शायद सुनील की जान बचाई जा सकती थी। लेकिन पुलिस की लूंजपूंज ड्यूटी की देन है मात्र 20 मीटर की दूरीत पर ही सब कुछ हो जाता है और अपराधी को पकड़ते है भी तो ग्रामीण ! स्थानीय लोग इसे लेकर पुलिस की घोर निंदा कर रहे हैं। पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।