फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फर्जी संस्था के एमडी सहित पांच पर मुकदमा

फर्जी संस्था के एमडी सहित पांच पर मुकदमा

Thu, 12 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
फर्जी संस्था के एमडी सहित पांच पर मुकदमा
बलिया। फर्जी संस्था बनाकर शौचालयों और पीएम आवासों की जांच करने के नाम पर ग्रामप्रधान और लाभार्थियों से वसूली करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को प्रधान संघ के अध्यक्ष व सागरपाली के प्रधान की तहरीर पर संस्था के पांच लोगों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस प्रकरण में एक आरोपी को कलेक्ट्रेट परिसर में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि चार आरोपी भाग गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में प्रधान संघ के अध्यक्ष ब्रजमोहन राय व दाऊजी सिंह समेत अन्य प्रधानों ने फर्जी संस्था के एमडी सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विकास खंड हनुमानगंज के बसंतपुर, करनई, सागरपाली, मिड्ढा, आमडारी आदि ग्राम पंचायतों में जागरूक भारत संस्था के नाम से जांच की जा रही थी। बुधवार की सुबह एक कार में चार सदस्य तथा दो बाइक पर चार सदस्य सागरपाली गांव में शौचालय और पीएम आवास की जांच करने पहुंचे। फर्जी टीम ने लाभार्थियों से 12 हजार रुपये के बजाय 18 हजार रुपये शौचालय निर्माण की धनराशि देने की बात कही। वहीं पीएम आवास में मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने का आरोप लगाते हुए करीब तीन लाभार्थियों से अवैध धनराशि वसूली। इसके बाद लाभार्थी प्रधान के दरवाजे पर पहुंच गए और आप बीती बताई। प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीण सागरपाली रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे, जहां फर्जी टीम के सदस्य आमजन की वीडियो रिकार्डिंग कर रहे थे। जिसके बाद अन्य प्रधान भी पहुंच गए और टीम से आने के बारे में पूछताछ की। शंका होने पर डीपीआरओ से बातचीत की। डीपीआरओ द्वारा बताया गया कि कोई जांच टीम नहीं भेजी गई है। उन्होंने लग्जरी गाड़ी के साथ संस्था के सभी सदस्यों को घेर लिया। इस बीच उनका कैमरामैन और दो लोग भाग गए। इस मामले में प्रधानों के तहरीर पर फेफना पुलिस ने संस्था के एमडी विकास सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, आशुतोष ठाकुर, अभिनव सिंह, अमन कुमार कौशिक के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एमडी को जेल भेज दिया। वहीं पकड़े गए एमडी विकास सिंह ने पूछताछ में बताया कि संस्था सही है और वे लोग सरकार की ओर से आए हैं। इसका वह प्रमाण देगा।
विज्ञापन


जिले में फर्जी संस्था, बैंक, जांच टीम सक्रिय
बलिया। फर्जी संस्था, फर्जी बैंक, फर्जी जांच टीम इन दिनों जनपद में काफी सक्रिय हैं। जालसाज जनता को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने का काम रहे हैं। गड़वाररोड स्थित मुलायम नगर में फर्जी कर्नाटका बैंक का खुलासा हुआ, जहां फर्जी मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर दूसरा मामला सागरपाली में प्रकाश में आया, जहां गांवों में शौचालय व आवास निर्माण की जांच करने पहुंची फर्जी संस्था पकड़ी गई। इस मामले में पुलिस ने संस्था के एमडी समेत पांच पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed