{"_id":"594d577b4f1c1b6b578b481e","slug":"31498240891-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर से सटे विजयीपुर गंगाघाट पर हो अवैध खनन की खबर अमर उजाला के शुक्रवार के अंक में प्रकाशित होने के बाद से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शहर कोतवाल ने शुक्रवार की सुबह में विजयीपुर गंगाघाट पहुंच अवैध खनन में जुटे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। इस मामले में शहर कोतवाल ने एसडीएम सदर निखिल टीकाराम फूंडे को कार्रवाई से अवगत कराया।
नगर से सटे विजयीपुर गंगा तट पर विगत कई दिनों से प्रतिदिन अवैध खनन बालू खनन धड़ल्ले से हो रहा था। इसकी ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के अफसरों से भी की थी, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते उनका मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को अमर उजाला ने अवैध बालू खनन होने की खबर प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था।
खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया तथा तड़के जिला प्रशासन के अफसरों ने अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश पुलिस महकमे के अफसरों को दिया। इसके बाद शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय ने सुबह विजयीपुर स्थित गंगातट पर पहुंचकर अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर सीज कर दिया। एसडीएम सदर निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि किसी भी हालत में अवैध बालू खनन करने नहीं दिया जाएगा, जो भी अवैध बालू खनन करते हुए पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ शासन के मंशा के अनुरूप सख्त कार्रवाई की जाएगी।