फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   24 ghanton me 3 ki maut 4 ghayal

24 घंटों में हादसे में तीन की मौत चार घायल

Mon, 16 Jan 2017 08:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 16 Jan 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
24 ghanton me 3 ki maut 4 ghayal
accident
जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों में रविवार की देर रात और सोमवार को सड़क हादसों में जहां तीन लोगों की मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रसड़ा संवाददाता के अनुसार सोमवार की सुबह कस्बा के रूपी मुहल्ला निवासी सुभाष चंद्र साहू (62) अपनी ब्रह्मस्थान स्थित अपनी लोहे की दूकान के सामने खड़े थे इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



बाइक चालक भागने में सफल रहा। पुत्र ने बाइक चालक के विरुद्ध रसड़ा कोतवाली में तहरीर दे दी है। बलिया-रसड़ा मार्ग स्थित त्रिपाठी चित्र मंदिर के समीप रविवार की देर रात सड़क पर खड़ी ट्रक में एक बाइक घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन



वाकया उस समय हुआ जब रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर निवासी विनोद चौहान (45), बृजेश चौहान (23) सोनू चौहान (15) पुत्र राम अवधेश चौहान एक बाइक से किसी मांगलिक कार्यक्रम से गाजीपुर आ रहे थे। रसड़ा बलिया मार्ग स्थित त्रिपाठी चित्र मंदिर के सामने खड़ी ट्रक से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस हादसे में विनोद चौहान की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि दो युवकों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बस्ती गांव के समीप सोमवार की सुबह दो बाइकों की आपस में आमने-सामने से टक्कर हो गई। क्षेत्र के तिराहीपुर निवासी पवन कुमार (20) रसड़ा से सब्जी लेकर बाइक से घर जा रहा था जबकि बस्ती गांव निवासी सनी (17) अपने भाई को रेलवे स्टेशन छोड़कर घर जा रहा था।


हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां सनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। नगरा संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के सोनापाली चट्टी के समीप नगरा-रसड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार की रात में ट्रक तथा पिकअप की भिड़ंत में पिकअप चालक रामदुलार यादव 45 वर्ष जोगिया बुजुर्ग थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया की मौके पर ही मौत हो गयी।



बताया जाता है कि नगरा-रसड़ा मार्ग पर नगरा के तरफ से जा रही ट्रक सोनापाली चट्टी के पास रसड़ा के तरफ से मिर्च और मटर लाद कर आ रही पिकअप से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े पड़े। इस हादसे में पिकअप के परखचे उड़ गये। इस टक्कर में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed