{"_id":"5c758bf6bdec224cb044f2a0","slug":"21551207414-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेन-देन को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे के लेन-देन को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। थाना क्षेत्र के कोटवां गांव में पैसे के लेन-देन को लेकर चाकूबाजी हुई। इसमें एक युवक लहूलुहान होकर गिर गया और बेहोश हो गया। परिजनों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। कोटवां गांव निवासी बबलू गोंड व आकाश गोंड के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर सोमवार की देर शाम विवाद शुरू हुआ जो बढ़ते हुुए मारपीट में बदल गया। इसी बीच हुई चाकूबाजी में बबलू घायल हो गया। परिजनों ने बबलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में इलाज कराया। घटना के बाद कोटवां के भाजपा नेताओं का हुजूम थाने पहुंच कर मुकदमा लिखने को दबाव बनाने लगे। पुलिस ने घायल के भाई संजय गोंड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।