फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जीआरपी ने नशेली पाउडर के साथ पांच संदिग्ध महिलाओं को दबोचा

जीआरपी ने नशेली पाउडर के साथ पांच संदिग्ध महिलाओं को दबोचा

Mon, 30 Oct 2017 10:58 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने नशेली पाउडर के साथ पांच संदिग्ध महिलाओं को दबोचा
बलिया। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी ने रविवार की शाम को प्रतिदिन की भांति स्टेशन परिसर में चेकिंग किया, जहां स्टेशन के यात्री निवासी में एक साथ बैठी संदिग्ध पांच महिलाओं को पूछताछ के बाद हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। उक्त महिलाओं के पास से नशेली पाउडर बरामद हुआ है।
विज्ञापन


ट्रेनों में आए दिन हो रहे लूटपाट व सुरक्षा के मद्देनजर राजकीय रेलवे पुलिस ने रविवार की शाम को स्टेशन परिसर समेत यात्री निवास का गहनता से जांच किया। इस दौरान जीआरपी ने यात्री निवास में बैठी संदिग्ध पांच महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद महिला कांस्टेबल से उनकी जांच कराई गई, जिसमें नशीला पाउडर एवं अल्प्राजोलाम ज्यादा मात्रा में पाया गया। पकड़ी गई महिला गाजीपुर जिले के परसड़ी गांव निवासी शारदा, सीमा, रीना, पूजा एवं सुमन है। जीआरपी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं विभिन्न ट्रेनों व स्टेशन परिसर में नशीला पदार्थ सूंघाकर या खिलाकर यात्रियों के सामानों पर हाथ साफ कर दिया करती है। इस गिरोह मुख्य सरगना शारदा है। जिसकी दो लड़कियां एवं दो बहू भी इसमें शामिल है। इस मौके पर जीआरपी एसआई सुरेंद्र यादव, कांस्टेबिल ओमप्रकाश सिंह, धमेंद्र एवं आरपीएफ के अरविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed