{"_id":"59875e4a4f1c1be6638b4896","slug":"21502043722-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर शुरू हो गया अवैध शराब का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर शुरू हो गया अवैध शराब का धंधा
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के ईंट-भट्ठाें अवैध शराब का कारोबार जोरों पर फल फूल रहा है। प्रदेश सरकार में अवैध शराब पर पूरी तरह से नकेल के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। ईंट भट्ठों पर अल सुबह से ही कारोबार शुरु हो जाता है।
क्षेत्र के चोगड़ा, इंदरपुर, चिलकहर, जिगनी, पियरिया आदि गांव के ईंट भट्टों पर इन दिनों कच्ची दारू बेधड़क बन रही है। नौषादर, यूरिया, फिटकिरी जैसी जहरीली पदार्थों से बनी ये दारू कम पैसे में मिलने से बिक्री तेज हो रही है। इसके पहले भी इन ईंट भट्टों पर दारू का धंधा होता था। लेकिन बीच में बंद हो गया था। क्षेत्र के प्रद्युमन यादव, राकेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, लक्ष्मण राजभर, सुनील सिंह, अवनीश कुमार का कहना है कि यदि शीघ्र अभियान चलाकर क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर से शराब का धंधा बंद नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
गौरतलव हो कि कच्ची दारू पीने से वर्ष 2002 से लेकर 2017 तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अब तक 22 लोग जान गंवा चुके हैं। लेकिन इसकी कोई परवाह पुलिस प्रशासन को नहीं है। सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि इसकी जानकारी थानाध्यक्षों से लेकर कार्रवाई की जाएगी।