फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विद्युतकर्मियों के खिलाफ चक्का जाम

विद्युतकर्मियों के खिलाफ चक्का जाम

Wed, 19 Jul 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
विद्युतकर्मियों के खिलाफ चक्का जाम
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर में बुधवार की शाम हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मुआवजे तथा विद्युतकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर रसड़ा-नगरा मार्ग को लगभग डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी लालाराम की गाय खेत में घास चर रही थी। इसी बीच वह तार की जद में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने रसड़ा-नगरा मार्ग स्थित सिंघई गांव के समीप करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने विद्युतकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा तथा पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की। सूचना के बाद पहुंचे रसड़ा कोतवाल जगदीश यादव द्वारा दोषी विद्युतकर्मी पर मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर जाम समाप्त किया। ग्रामीणों के अनुसार दो महीने से तार खेत में नीचे लटक रहा है। जिसकी कई बार सूचना विद्युतकर्मियों से की गई। लेकिन उनके द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

इनसेट=
काफी नीचे लटके हैं एचटी तार
बलिया। सुल्तानपुर में एचटी तार काफी नीचे लटके हुए हैं, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। तार को ऊपर करने के लिए संबंधित विभागीय कर्मचारियों को कई बार शिकायत की गई लेकिन विभागीय कर्मचारी और अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। यदि जल्द ही तार ऊपर नहीं किए गए तो बड़ा हादसा से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed