{"_id":"595542534f1c1b5b6f8b4708","slug":"21498759763-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की टक्कर में पांच घायल
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। पंचायत उपचुनाव को लेकर हो रहा प्रचार गुरुवार की शाम थम गया। हालांकि प्रत्याशियों का साइलेंट वार जारी है और मतदाताओं को पक्ष में करने के लिए तरह-तरह के उपाय भी कर रहे हैं। नगरा के कसौंडर, हनुमानगंज के सरफद्दीनपुर, बैरिया के चकगिरधर तथा रेवती के पचरुखा में ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। एक जुलाई को इसके लिए मतदान कराए जाएंगे। पांच प्रधान पद के लिए कुल 23 उम्मीदवार मैदान में हैं।
जिले के ग्राम पंचायतों में रिक्त हुए पांच प्रधान, 20 ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव को लेकर गांवों में गहमागहमी है। खासकर प्रधान पद के प्रत्याशियों ने चुनाव को लेकर पूरी ताकत लगा रखी है। चुनाव के लिए 20 जून को नामांकन हुआ था और इसके बाद से ही गांवों में प्रचार-प्रचार का दौर भी शुरू हो गया जो गुरुवार को बंद हो गया। बताया जाता है कि प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं को पक्ष में करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। हनुमागंज ब्लाक के सरफुद्दीन ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा, बैरिया ब्लाक के ग्राम पंचायत चक गिरधर के प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी ने दावेदारी ठोकी है। रेवती ब्लाक के पचरूखा के प्रधान पद के लिए सात प्रत्याशियों की ओर से जोर आजमाइश की जा रही है। नगरा ब्लाक के कसौंडर गांव के प्रधान पद के लिए भी सात प्रत्याशी भाग्य की आजमाइश कर रहे हैं। वहीं बांसडीह के दियरा भागड़ गांव में प्रधान पद पर एक ही उम्मीदवार है।
इनसेट...
एक जुलाई को विभिन्न मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
बलिया। प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदाें पर एक जुलाई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि विकास खंड नगरा में ग्राम पंचायत कसौंडर के लिए पंचायत भवन, प्राथमिक पाठशाला कसेसर, कसौंडर तथा सिहोरी के मतदान स्थल पर मतदान होगा। विकास खंड रेवती में ग्राम पंचायत पचरूखा के मतदान केंद्र अघैला तथा पचरूखा, विकास खंड बैरिया में ग्राम पंचायत चकगिरधर के मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला चकगिरधर पर होगा। विकास खंड हनुमानगंज के ग्राम पंचायत सर्फुद्दीनपुर के मतदान केंद्र कन्या प्राथमिक पाठशाला खोरीपाकड़ पर मतदान होगा।
विज्ञापन
डीएम ने किया कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
बलिया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने पंचायत उपचुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है। बताया कि विकास खंड नगरा में पंचायत भवन कसौंडर के लिए बंदोबस्त अधिकारी दयानंद सिंह चौहान, कसेसर के लिए तहसीलदार रसड़ा शिवधर राम, प्राइमरी पाठशाना कसौंडर के लिए तहसीलदार सिकंदरपुर मनोज कुमार पाठक, प्राइमरी पाठशाला सिहोरी में तहसीलदार बेल्थरारोड यशवंत राव को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार विकास खण्ड रेवती में प्राथमिक विद्यालय अघैला पर तहसीलदार बांसडीह लालबाबू दूबे, प्राइमरी पाठशाला पचरूखा पर चकबंदी अधिकारी सदर अमरेश चंद्र वर्मा, विकास खण्ड बैरिया के प्राथमिक पाठशाला चकगिरधर पर तहसीलदार बैरिया मिश्री सिंह चौहान तथा विकास खण्ड हनुमानगंज के कन्या प्राथमिक पाठशाला खोरीपाकड़ पर अपर तहसीलदार आलोक कुमार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अलावा डीएम ने मतगणना कराने के लिए विकास खंड नगरा में उप जिलाधिकारी बेल्थरारोड सुशील लाल श्रीवास्तव, विकास खण्ड रेवती में उप जिलाधिकारी बांसडीह राधेश्याम पाठक, बैरिया में उप जिलाधिकारी बैरिया अरविंद कुमार तथा हनुमानगंज में उप जिलाधिकारी सदर निखिल टीकाराम फुंडे को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। डीएम ने बताया कि मतगणना तीन जुलाई को संबंधित ब्लाकों पर सुबह आठ बजे से होगी।