फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   13 पशुओं संग तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

13 पशुओं संग तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

Fri, 08 Mar 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
13 पशुओं संग तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, दो फरार
बैरिया/ सिकंदरपुर। जिले के दो थाना अंतर्गत पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 13 पशुओं संग तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। जबकि दो तस्कर भाग निकले। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

बैरिया एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी ने बताया की गिरफ्तार पशु तस्कर सुखपुरा थाना क्षेत्र के असेगा निवासी राज नारायण, मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव(खुटहां) निवासी पवन कुमार राजभर, खेजुरी थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी रमेश यादव हैं। ये लोग गुरुवार की देर रात पशुओं को बिना नंबर के पिकअप पर लादकर वध के लिए पंडुआ, पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। जिन्हें मुखबिर की सूचना पर बैरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि पिकअप में चार और दो बछड़ा बरामद किया गया।
विज्ञापन

उधर, सिकंदरपुर पुलिस ने क्षेत्र के खरीद पुल के पास से मैजिक पर लदे सात गायों को शुक्रवार की सुबह पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर राम सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक मैजिक गाड़ी से दो लोग गायों को गोवध के लिए ले जा रहे हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए हमराहियों के साथ खरीद पुल के पास पहुंचकर छुप गए और उक्त गाड़ी का इंतजार करने लगे। इतने ही देर में एक मैजिक गाड़ी आई। इस दौरान पुलिस को देख दो पशु तस्कर गाड़ी को छोड़ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मैजिक में मौजूद सात गायों को पकड़ थाने पर ले आई। वहीं दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed