फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चोरी के माल के साथ दो चोर गिरफ्तार,एक फरार

चोरी के माल के साथ दो चोर गिरफ्तार,एक फरार

Sat, 27 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
चोरी के माल के साथ दो चोर गिरफ्तार,एक फरार
सहतवार। चोरी के समान के साथ दो चोरों को सहतवार पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। मुखबिर से सूचना मिली कि दशहरे की रात्रि में नगर पंचायत सहतवार दक्षिण टोला में हुयी चोरी में संलिप्त तीन युवक सहतवार- हल्दी मार्ग पर रेलवे क्रासिंग से लगभग 100 मीटर पूर्व बैठे हुए है। सहतवार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंची, जहां पर तीन युवक बैठे हुए दिखायी दिये। पुलिस को आते देख युवक भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। पुछताछ में चोरों ने 19 अक्टूबर की रात्रि नगर पंचायत सहतवार के दक्षिण टोला में ममता पांडेय पत्नी विनोद पांडेय के घर हुयी चोरी करने की बात स्वीकार की। जिसमें एक मोबाइल, तीन हजार रुपया और एक एलईडी टीवी चोरी गयी थी। पकड़े गए चोरों के निशान देही पर पुलिस ने एक मोबाइल व तीन हजार रुपया बरामद किया। लेकिन एलईडी टीवी अभी बरामद नहीं हो सकी। पकड़े गए चोर ने अपना नाम नगर पंचायत सहतवार के दक्षिण टोला निवासी सतीश सिंह उर्फ छोटू पुत्र ओमप्रकाश सिंह व रविरंजन सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed