फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   हत्या के मामले में दो लोगों को थाने में लाने पर बवाल

हत्या के मामले में दो लोगों को थाने में लाने पर बवाल

Tue, 27 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में दो लोगों को थाने में लाने पर बवाल
भीमपुरा। चार माह पूर्व घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई छह वर्षीय बच्ची का शव घर के समीप पोखरी में उतराया हुआ मिला था। जिसमें मृतका की मां ने एक माह बाद अपने देवरानी पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस सोमवार की देर शाम गांव के दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। जिससे नाराज ग्रामीणों ने सैकड़ो की संख्या में सुबह थाना घेर लिया। बाद में पुलिस ने उक्त लोगों को छोड़ा, तब जाकर माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी गांव के रामाश्रय चौहान की छह वर्षीय पुत्री अनुष्का चौहान एक नवम्बर 2017 की शाम पांच बजे के बाद परिजनों को नही दिखी। जिसके बाद परिजन पड़ोस में उसे ढूंढना शुरू कर दिये। दूसरे दिन देर रात तक सभी जगह ढूंढा। गांव के बगीचे और पोखरी में भी तलाश करायी। अनुष्का का शव पोखरी में उतराया हुआ था। इस मामले में एक माह बाद मृतका की मां राधिका देवी ने देवर विजय नारायण की पत्नी पूनम पर हत्या का आरोप लगाते हुए 13 दिसम्बर 2017 मुकदमा दर्ज कराया। इसी मामले में पुलिस पूछताछ के लिए दो लोगों को थाने लेकर आयी थी। हालांकि थानाध्यक्ष ने घेराव जैसी बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए दो लोगों को लाया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed