{"_id":"5994888e4f1c1b99048b4590","slug":"201502906510-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती समेत आठ महिलाओं की कटी चोटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती समेत आठ महिलाओं की कटी चोटी
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जनपद में महिलाओं और युवतियों के चोटी काटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, कोई इसे अफवाह कह रहा है तो कोई इसे शरारती तत्वों की करतूत, लेकिन वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में आठ महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं हुईं।
बांसडीह नगर पंचायत के दो जगहों पर सोमवार की देर शाम चोटी कटने की घटनाएं हुईं। क़स्बे के वार्ड नंबर 01 निवासी निर्मला राजभर (30) पत्नी चंद्रा राजभर की चोटी सोमवार की देर शाम अचानक कट गई। वाकया तब हुआ जब पीड़ित आंगन में बैठकर खाना पका रही थी कि अचानक चोटी कट कर गिर गई। यह देख पीड़िता चिल्ला चिल्ला कर रोने लगी। वहीं, दूसरी घटना क़स्बा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में हुई, जहां कक्षा 8 की छात्रा मनीषा भारती प्रति दिन की तरह खाना खाने के बाद सो गई थी। जब सुबह उठी तो चोटी कटा देख चिल्ला चिल्ला का रोने लगी और बेहोश हो गई।
मनियर संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दिन में चोटी काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। खेजुरी थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासिनी अंजू तिवारी (24) पत्नी संतोष तिवारी दिन के करीब 2:00 बजे घर में सोई हुई थी कि बाल कट गया। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले आये। अंजू तिवारी का कहना था कि सोने से पूर्व उसने एक बिल्ली देखी थी, घटना के बाद बिल्ली गायब थी। दूसरी घटना मनियर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव की है, जहां अनीता देवी (40) पत्नी अनिल चौहान शाम करीब 6:00 बजे अपने घर में सोकर सेव खा रही थी कि एक अजीब सा कीड़ा दिखा, उसके बाद घबराहट एवं सिर में दर्द होने लगा। बेटी ने जब सिर पर हाथ फेरा तो बाल कटकर नीचे गिर गया। बेहोश होने पर उसे बेहोशी की हालत में पीएचसी मनियर लाया गया, जहां उपचार हुआ। रतसर संवाददाता के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के धोबी मुहल्ला में मंगलवार की रात गुड्डू कन्नौजिया की पुत्री खुशी(12) और शिवानी(10) मंगलवार की रात घर के छत पर सोई थी उन्हें चोटी कटने का तनिक भी आभास नही है। बलिया: कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दीयर कृपा राय का डेरा पर एक युवती व एक महिला का बाल बुधवार भोर में कटने का मामला सामने आया है। गांव निवासी मालती देवी 35 पत्नी मंटू गोंड और कुमारी सोनी 17 पुत्री श्याम लाल गोंड खाना खाने के बाद अपने घर में सोयी हुई थी, भोर में अचानक वह जोर से चिल्लाई और सिर पकड़ कर बैठ गई, उनकी शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा उनके सिर से बाल कटे हुए हैं। दोनों की हालत खराब होने पर चिकित्सक को दिखाया गया। बेल्थरारोड: पड़सरा नदौली ताजपुर में बुधवार को किशोरी की तबीयत बिगड़ जाने से परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को घर भेज दिया गया। किशोरी बबली ((15) पुत्री कमलेश राम घर में बैठी थी कि इस दौरान अचानक चोटी कट जाने से किशोरी की तबीयत खराब हो गई।