फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लेखपाल से की अभद्रता

लेखपाल से की अभद्रता

Tue, 27 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल से की अभद्रता
थाना क्षेत्र के मुन छपरा ग्राम सभा में गांव के प्रबुद्ध नागरिकों की सूचना पर चकरोड पर अतिक्रमण देखने गए क्षेत्रीय लेखपाल से अतिक्रमणकारियों द्वारा अभद्रता की गई। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर छानबीन कर रही है। लेखपाल राम प्रताप राम की तहरीर के मुताबिक गांव के प्रबुद्ध नागरिकों की सूचना पर जब वे सरकारी दस्तावेजों के साथ मंगलवार की सुबह चकरोड संख्या 919 पर पहुंचे। इसी बीच चकरोड पर सीमेंटेड पिलर खड़ा कर अतिक्रमण करने वाले गौरी शंकर सिंह, श्यामा सिंह, घनश्याम सिंह, विजय सिंह द्वारा अभद्रता की गई और सरकारी नक्शे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।तहसीलदार बैरिया शशिकान्त मणि ने बताया कि मुन छपरा स्थित एक अन्य चकरोड संख्या 913 पर कौशल पासवान द्वारा दीवार खड़ी की गई थी। थानाध्यक्ष सुरेश सिंह सहित पहुंची टीम ने उसे हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed