{"_id":"595d2d2b4f1c1bdb318b478f","slug":"191499278635-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में मोबाइल से नही हो सकेगी बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जेल में मोबाइल से नही हो सकेगी बात
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला कारागार में अब कोई भी मोबाइल पर बात नहीं कर सकेगा। इसके लिए कारागार में एफजी-वन मशीन दूसरे मुख्य गेट पर लगाई गई है। इसके लग जाने से अब मोबाइल अंदर ले जाना आसान नहीं होगा।
जिला कारागारों के अंदर से निरूद्ध बंदियों की चोरी-चुपके से बात करने की शिकायत मिलती रहती थी। जिसे चुस्त-दुरूस्त करने के लिए शासन-प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए थे। इसी के तहत अब जिला कारागार को भी शामिल कर लिया गया है। जहां जेल में एफजी वन मशीन लगा दी गई है वहीं जैमर और सीसीटीवी कैमरा भी जल्द लगा दिया जाएगा। शीघ्र लगने वाला है। एफजी वन मशीन की खासियत है कि किसी भी प्रकार से जेल में गया मोबाइल तुरंत पकड़ में जा सकेगा। चाहे मोबाइल बंद हो या चोरी से ले जाया गया हो। उसे यह मशीन तत्काल पकड़ लेगी। इस मशीन के लगने से जहां कारागार प्रशासन ने राहत महसूस की है वहीं निरूद्ध बंदियों में हड़कंप मच हुआ है। इस बाबत जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या का कहना है कि एफजी-वन मशीन लगा दी गई है। जिससे जेल प्रशासन को खासी राहत मिली है।