{"_id":"5955406d4f1c1b2a5a8b47e9","slug":"191498759277-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगलगी में हजारों का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगलगी में हजारों का सामान जला
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी(बलिया)। थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारण से आग लग गई। जब तक लोग इकट्ठा हो पाते, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि कुछ देर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची।
बताया जाता है कि रेपुरा के उचकवा डेरा निवासी महेश तुरहा के घर में अचानक आग लग गई। जब तक लोग दौड़ के आग बुझाने का प्रयास करते रामजी तुरहा, छोटे तुरहा, बड़े, सुरेश तुरहा, मन्ना, श्रीराम गणेश तुरहा की रिहायशी झोपड़ी, पक्का मकान, करकट के साथ घर-गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। अगलगी में एक गाय भी जल कर मर गई जबकि एक अन्य गाय गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर जा रही थी कि रास्ते में हाईटेंशन तार से टकरा कर फंस जाने के कारण लाइन कटवाया गया। काफी देर बाद छोटी गाड़ी आई तो आग बुझाई गई। ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इलाकाई पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।