फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   हत्या का आरोपी कोर्ट से फरार, गिरफ्तार

हत्या का आरोपी कोर्ट से फरार, गिरफ्तार

Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
हत्या का आरोपी कोर्ट से फरार, गिरफ्तार
पेशी में आरोपी ने की भागने की कोशिश
विज्ञापन

- पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, हुए चुटहिल
- हत्या मामले का है आरोपी, गाजीपुर से पेशी पर आया था
- बेल्थरारोड कस्बा के वार्ड नंबर सात के दलित युवक की हत्या का है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो

बलिया। दलित युवक की हत्या के मामले में गाजीपुर से गुरुवार की सुबह एडीजे द्वितीय दया राम की अदालत में पेशी पर लाए गए कैदी ने फरार होने की कोशिश की। लेकिन उसे कचहरी में मौजूद पुलिस व कोतवाली पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं कैदी के साथ गाजीपुर से आए दो सिपाही धड़-पकड़ के दौरान जख्मी हो गए, जिनका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

बताया जाता है कि वर्ष 2015 में आजाद नगर दलित बस्ती निवासी नीरज राम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक के पिता की तहरीर पर बेल्थरारोड कस्बा के बिचला पोखरा निवासी व अभियुक्त एजाज अहमद व उसके दो दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया था। उनको बलिया जिला कारागार से गाजीपुर कारागार में शिफ्ट किया गया था। नीरज हत्याकांड में गुरुवार को एडीजे द्वितीय की अदालत में कैदी एजाज अहमद को पेश होना था। जिसे गाजीपुर से सिपाही राजमिलन तिवारी व दिनेश बलिया एडीजे द्वितीय की अदालत में पेशी के लिए लाए थे। कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी एजाज अहमद पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। जिसे कचहरी में मौजूद पुलिस व कोतवाली पुलिस ने दौड़ाकर धर-दबोचा। कैदी की धर पकड़ के दौरान गाजीपुर से आए सिपाही राजमिलन तिवारी व दिनेश जख्मी हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन


वर्जन =
कोर्ट में पेशी के दौरान गाजीपुर से आए कैदी ने सिपाहियों के हाथापाई किया है, जिसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
= श्रीपर्णा गांगुली, पुलिस अधीक्षक, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed