{"_id":"59d134ea4f1c1bd0538b5365","slug":"181506882794-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों पत्थरबाजी, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों पत्थरबाजी, कई घायल
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। कस्बा के संघ स्थान के समीप शनिवार की देर शाम मेला देखने जा रही महिलाओं के साथ दूसरे समुदाय के लोगों ने छींटाकशी कर दी। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने विरोध किया तो छींटाकशी कर रहे युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होते ही दोनों समुदायों के लोग इक्कठा हो गए और देखते ही देखते जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई। गौर करने वाली बात यह है कि सब कुछ चौकी प्रभारी सिकंदरपुर के सामने घटित हुआ। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह के साथ ही भारी मात्रा में पुलिस के पहुंचने पर पत्थरबाजी शांत हुआ, लेकिन तब तक आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके थे।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम पुराने डाकखाने के समीप एक समुदाय के कुछ मनबढ़ युवक मेला जा रही महिलाओं के साथ छींटाकशी कर रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे डब्लू चौहान को नागवार लगा और उसने उन्हें मना किया। जिसके बाद छींटाकशी कर रहे युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह देख बगल में खड़ा युवक कुछ दूर चल रहे प्रसाद वितरण स्थान पर जाकर लोगों को बताया। जिसके बाद वहां मौजूद लोग घटना स्थल के तरफ चल दिए। यह देख दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। विरोध में दूसरे पक्ष के तरफ से भी ईंट-पत्थर चलाया जाने लगा। थोड़ी देर में पूरे इलाके में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
मेला देखने आए लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर भगवान सहाय, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अविनाश सिंह समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन ईंट-पत्थर चलता रहा। इस दौरान चले ईंट-पत्थर में कस्बा निवासी नवीन (21), विशाल (20), डब्लू (18), सोनू सोनी (25), धर्मेंद्र (20), अमन (16), रोजन (50), टिंकू (17) घायल हो गए। आसपास के लोगाें ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। क्षेत्रीय विधायक संजय यादव, जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील किया एवं दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। जबकि एक पक्ष द्वारा चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की मांग की जाती रही।