फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दहेज लोभियों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला

दहेज लोभियों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला

Sat, 27 Apr 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
दहेज लोभियों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के भींटा भुआरी गांव में गत दिनों आग से झुलसी एक विवाहिता की शुक्रवार की रात बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज की लालच में महिला को ससुराल में प्रताड़ित करते थे। इसके चलते उसे ससुराल में जलाकर मार डाले । मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंदौली जमीन निवासी जगदीश प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्री मुन्नी की शादी पांच जून 2018 को हिंदू रीति-रिवाज से भींटा भुआरी निवासी संपत राम के पुत्र पंकज राम से किया था। शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार 40 हजार नकदी के अलावा गृहस्थी के अन्य सामान भी दहेज के रूप में दिया गया। ससुराल जाने के बाद पुत्री को आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी ससुराल से विदाई होकर घर आने के बाद पुत्री ने दी थी। जिसमें दहेज के लिए पति, सास-ससुर, देवर और ननद द्वारा मारने पीटने के अलावा जान से मारने की धमकी भी रोजाना दी जाती थी। कुछ दिनों तक मायके में रहने के बाद पुत्री को ससुराल विदा कर दिया था। गत 13 अप्रैल को ससुर ने मोबाइल के जरिए पुत्री के जलने की खबर दी,जिसने बलिया जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद बीएचयू हॉस्पिटल वाराणसी में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात में दम तोड़ दी। पिता जगदीश की तहरीर पर पुलिस ने पति पंकज राम, पिता संपत राम,सास मनती देवी,देवर डिंपल और ननद सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed