{"_id":"5c51eac1bdec22737c290d11","slug":"171548872385-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम-बाइक की टक्कर में छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित आमघाट गांव के पास बुधवार की दोपहर बाइक एवं डीसीएम की टक्कर से एक आईटीआई छात्र की मौत हो गई। जबकि घायल हुए छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मनियर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव निवासी रामजी राजभर (24) पुत्र छट्ठू राजभर एवं चंदन (20) पुत्र राजनाथ बुधवार को सुबह बाइक से मुख्यालय स्थित एक विद्यालय पर आईटीआई की परीक्षा देने आए थे। परीक्षा समाप्ति के बाद बाइक से घर जा रहे थे, इसी बीच बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित आमघाट गांव के समीप डीसीएम एवं बाइक के बीच टक्कर हो गई। जिसके बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर भागने लगा। कुछ दूरी पर जाकर वाहन छोड़ फरार हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रामजी राजभर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि चंदन को भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।