{"_id":"5c02c6e5bdec224168291eae","slug":"171543685861-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक थाली में खाने वाले दोस्त अब जान के बने दुश्मन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक थाली में खाने वाले दोस्त अब जान के बने दुश्मन
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा। भीमपुरा थाना क्षेत्र के कुशहा रसीदपुर निवासी राकेश सिंह व छोटे लाल राजभर कभी अच्छे दोस्त थे। धंधा भी एक साथ करते थे। 2017 में बेल्थरारोड के चेयरमैन की भीमपुरा में करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी गई। जिसको प्लाटिंग कर बेचने का जिम्मा राकेश सिंह व छोटे लाल राजभर दी गई। उसी मामले में दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई हो गई। दिसंबर 2017 में गांव में ही दोनों के बीच मारपीट व गोली भी चली। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। इस मामले में छोटे लाल राजभर ने राकेश सिंह के खिलाफ लाइसेंसी असलहे से गोली चलाने का मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें राकेश सिंह ने अपने को निर्दोष साबित करने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली। पुलिस की विवेचना में राकेश को क्लीन चिट मिल गई। वहीं पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की शाम एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गया।
कुशहा रसीदपुर निवासी राकेश सिंह के पट्टीदार राजबहादुर सिंह के घर मांगलिक कार्यक्रम था। जिसमें छोटे लाल राजभर सहित दर्जनों राजभर बस्ती के लोग पहुंचे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर राकेश के परिवार के लोगों के साथ छोटे लाल से कहासुनी होने लगी, देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया। जिसकी सूचना राजभर बस्ती के लोगों को मिलते ही लाठी डंडे लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए। स्थिति को भांपते हुए राकेश सिंह का परिवार घर में घुसकर खिड़की दरवाजा बंद कर ली। लेकिन पहुंचे लोगों जमकर घंटों तांडव किया। इस दौरान कई राउंड फायरिग भी हुई। जिसमें एक व्यक्ति भी घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस को स्थिति काबू करने में घंटो मशक्कत करनी। वहीं मौके पर एडिशनल एसपी विजय पाल सिंह, सीओ रसड़ा केपी सहित कई थानों की फोर्स पहुच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएससी की तैनाती कर दी गई है। सीओ केपी सिंह ने बताया कि पप्पू राजभर की तहरीर पर राकेश सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा गिरफ्तारी भी हो गई है। वहीं राकेश सिंह की पत्नी पूजा सिंह की तहरीर पर छोटे लाल राजभर सहित 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल दो खोखा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।