{"_id":"5bfc3138bdec224171674bf1","slug":"171543254328-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत, सदमे से मां की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत, सदमे से मां की मौत
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहतवार। शादी के कार्यक्रम से बाइक से लौटते समय सोनबरसा में सड़क दुर्घटना में थाना क्षेत्र के बलेऊर निवासी आशिक (17) पुत्र मरहुमतुफानी की वाराणसी में इलाज के दौरान 25 नवंबर की रात मौत हो गई। वहीं, बेटे की सदमे में उसकी मां नजमुनिशा (45) की मौत हो गई।
सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर निवासी आशिक अपने परिवार के साथ 25 नवंबर को सोनबरसा शादी में शरीक होने गया था। शादी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात में बाइक से रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी अपने मामा के लड़के इबरान (15) के साथ गांव लौट रहा था। जैसे ही वह सोनबरसा पहुंचा कि अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। उधर, पीछे से टेंपो से आ रही आशिक की मां नजमुनिशा और परिवार के लोग आशिक को घायल देख घबड़ा गए। लोगों ने दोनों को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख आशिक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। आशिक की इलाज के दौरान रविवार को वाराणसी में मौत हो गई। वहीं, आशिक की मां नजमुनिशा की सदमे से मौत हो गई।