{"_id":"5bc38a5dbdec22693327679c","slug":"171539541597-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार वर्षीय बालिका सहित तीन संग दुराचार का प्रयास
बलिया। महिलाओं और युवतियों को लेकर सरकार और अदालत की सख्ती के बावजूद मनबढ़ लोगों पर इसका असर नहीं पड़ रहा। जनपद में 24 घंटे के भीतर चार जगहों पर दुष्कर्म के प्रयास की घटना हुई। नगर के एक मुहल्ले सहित बांसडीह, रेवती है। जबकि मनियर में एक युवक उस समय घर में घुस गया जब वहां युवती सो रही थी। हालांकि पुलिस ने चारों मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर केस दर्ज करते हुए तीन मामलों में आरोपियों को जेल भेज दिया है।
नगर के एक मुहल्ले में चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्घ पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
नगर में जहां पुलिस महकमा के आला अफसर निवास करते हैं। उनके आवास के सामने ही एक युवक ने चार वर्षीय बालिका को पकड़, उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिसे बालिका की मां ने देख लिया और शोर मचाने लगी। अभी लोग इकट्ठा होते कि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गया। बताया जाता है कि आरोपी व पीड़ित बालिका का परिवार एक ही मकान में किराये पर रहते हैं। शनिवार की शाम बालिका सीढ़ी पर खेल रही थी। जिसे उठाकर युवक अपने कमरे में लेकर चला गया और उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जिसे बालिका की मां ने देख लिया और शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होते, तब तक आरोपी युवक फरार हो गया। इस मामले पुलिस ने पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर अभियुक्त के विरुद्घ पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
बांसडीह। घर में अकेली नाबालिग से मनबढ़ युवक ने दुराचार का प्रयास किया। जब लड़की ने शोर मचाना शुरू किया तो युवक ने बदसलूकी की और भाग गया। इसी बीच लड़की की मां भी घर आ गई। जिससे लड़की ने आपबीती बताई। जिसके बाद लड़की की मां ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी पूछताछ के बाद लड़की को लेकर थाने आये और उसकी तहरीर के आधार पर पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे दिन में घर में अकेली लड़की देख गांव का ही एक युवक घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की द्वारा शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। इस दौरान लड़की की मां किसी कार्य से घर से बाहर गई हुई थी। जब लड़की की मां घर आई तो लड़की ने रोते हुए घटना की जानकारी दी। जिसके बाद लड़की की मां की सूचना पर कोतवाल लड़की के घर पहुंचे और लड़की को लेकर थाने आए, जहां लड़की की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376, 511, 452 व पास्को एक्ट के तहत आरोपी उदय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बांसडीह अम्बेडकर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
रेवती। थाना क्षेत्र के एक गांव की स्नातक की छात्रा से शनिवार की सायं दो मनचलों ने छेड़खानी करते हुए जबर्दस्ती का प्रयास किया। छात्रा के प्रतिरोध के चलते अंतत: दोनों युवकों को भागना पड़ा। इस बीच युवकों ने छात्रा के साथ मारपीट भी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों मनचलों को गांव वालों के सहयोग से गिरफ्तार किया।
सहतवार क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीए भाग दो में पढ़ने वाली छात्रा कालेज की छुट्टी के बाद बस से अपने गांव जाने के लिए गांव के संपर्क मार्ग पर उतरी। छात्रा मुख्य मार्ग से कुछ ही दूर आगे बढ़ी थी कि दो मनचले उसके पीछे हो लिये। करीब दो किमी के बाद सुनसान स्थान पर एक सरकारी नलकूप के पास मनचले युवकों ने छात्रा को पकड़ लिया तथा सड़क के नीचे ले जाने लगे। छात्रा के मुताबिक जब उसने विरोध किया तो एक मनचले ने उसका गर्दन दबाने का प्रयास किया तथा एक हाथ से मुंह ढंक दिया। उसके द्वारा मुंह ढके जाने पर मैने उसकी एक अंगुली को दांत से काट लिया। वहीं एक ने मेरा कपड़ा फाड़ दिया और जबरदस्ती करने लगे। मैं दोनों को ढकेल कर भागने के साथ चिल्लाने लगी। उसके बाद वे भाग गये। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी आदि धाराओं में मुकदमा कर शनिवार की देर रात में ही गिरफ्तार कर लिया।
मनियर। क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह सो रही युवती के साथ घर में घुसकर युवक द्वारा छेड़खानी करने के मामले में पीड़िता के जीजा की तहरीर पर पुलिस ने छितौनी निवासी आशीष कुमार सिंह पुत्र गेदा सिंह को संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पीड़िता के जीजा ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरी साली अपने कमरे में सो रही थी। जहां रविवार की भोर में युवक दीवार फांदकर घुस गया और कमरे में सो रही साली के साथ छेड़खानी करने लगा। साली के शोरगुल मचाने पर परिजन जग गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद 100 नंबर पुलिस सहित थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लायी और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के जीजा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।