{"_id":"5a11d2154f1c1b6a678bcb2d","slug":"171511117333-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नकदी सहित आभूषण पर किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने नकदी सहित आभूषण पर किया हाथ साफ
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपति पुर गांव निवासी कैलाश यादव के घर को शनिवार के रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। जिसमें 12000 नगदी समेत आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो इसकी सूचना 100 नम्बर पर दी। घर से थोड़ी दूरी पर बक्से टूटे हालात में मिले।
दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपति पुर गांव निवासी कैलाश यादव के परिवार के लोग शनिवार के रात रोज की भांति खाना खाकर सो गए थे। रात को चोरों ने दीवाल फांदकर पीछे से आँगन में उतर आये और घर का किवाड़ खोल घर के अंदर प्रवेश कर गए। इस दौरान चोरों ने घर में रखा मंगल सूत्र, जियुतिया, दो जोड़ी पायल, 12000 रूपये नगद के साथ ही तीन बक्सा उठा ले गए। सुबह तीन बजे के करीब महिलाओं की नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला देख मचाई। साथ ही 100 नम्बर की सूचना दी गई। सुबह घर से लगभग 200 मीटर की दुरी पर तीनों बक्से टूटे हुए हालत में मिले तथा उसमे नकदी, कीमती कपड़ा तथा आभूषण गायब थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।