फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बस और बोलेरों की टक्कर में रेलवे फाटक टूटा, ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित

बस और बोलेरों की टक्कर में रेलवे फाटक टूटा, ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित

Thu, 16 May 2019 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
बस और बोलेरों की टक्कर में रेलवे फाटक टूटा, ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित
बस और बोलेरों की टक्कर में रेलवे फाटक टूटा, ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित
विज्ञापन

रसड़ा। फेफना-इंदारा रेल मार्ग पर स्थित गढिया एवं नदौली रेलवे क्रासिंग का गेट रोडवेज बस और बोलेरो के धक्के से टूट गया। जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने दोनों वाहनों को चालको समेत कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

छपरा से मऊ की तरफ जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के लिए गेटमैन ने गढ़िया रेलवे क्रासिंग गेट को बंद कर दिया। उसी सयम मऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने फाटक को जोरदार टक्कर मार दिया। धक्का लगते ही रेलवे क्रासिंग का गेट टूट गया। गेट टूटते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। जिससे ट्रेन से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रेल कर्मचारियों द्वारा लगभग दो घंटे के अथक प्रयास के बाद फाटक की मरम्मत की गई। इसी क्रम में बलिया लखनऊ राजधानी मार्ग पर रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नदौली स्थित रेलवे क्रासिंग को भी तेज रफ़्तार बोलेरो ने खुला गेट के फाऊंडेशन पर जोरदार टक्कर मार दिया। आरपीएफ चौकी प्रभारी निरीक्षक आनन्द सिंह ने बताया कि दोनों गाड़ियों सहित दोनों चालकों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed