{"_id":"5c5481aebdec2259b05bb87d","slug":"161549042094-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। 10 लाख रुपये नकदी सहित लाखों रुपये के गहने लेकर भागे आरोपी के गांव जैदोपुर गांव (छितौनी) में उप्र की बागपत पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। आरोपी के पिता को डेढ़ लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के जैदोपुर गांव निवासी आकाश राम पुत्र वकील राम बागपत जिले के बलेनी थाना के हबीबपुर गांव निवासी र्व इंट भट्ठा संचालक जितेंद्र यादव के यहां नौकर था। पूरा कारोबार वही देखता था। लेकिन जनवरी में आकाश राम ने मालिका के यहां से करीब 10 लाख रुपये नकदी सहित लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर ईट भट्ठा संचालक ने बलेनी पुलिस में केस दर्ज कराया। इसीक्रम में बागपत जिले की पुलिस करीब एक सप्ताह से बांसडीहरोड थाना में डेरा जमाए हुई थी। बागपत से आए पुलिस इंस्पेक्टर भगवत प्रसाद ने बांसडीहरोड पुलिस के साथ मिलकर गुरुवार रात जैदोपुर गांव निवासी व आरोपी आकाश राम के घर छापेमारी की। लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। अंत में पुलिस ने आरोपी के पिता वकील राम को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। उसके पास से एक लाख 60 हजार 900 रुपये नकद बरामद किए। वहीं आरोपी के पिता को बागपत पुलिस अपने साथ लेकर बागपत चली गई। इस बाबत बागपत पुलिस के सब इंस्पेक्टर भगवत प्रसाद ने बताया कि आरोपी पकड़ में नहीं आया। उसके पिता को हिरासत में लिया गया है। उसके पास से करीब डेढ़ लाख रुपये बरामद किये गए हैं।