फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मरीज की मौत के बाद नर्सिंग होम में तोड़फोड़

मरीज की मौत के बाद नर्सिंग होम में तोड़फोड़

Tue, 01 May 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मरीज की मौत के बाद नर्सिंग होम में तोड़फोड़
नगर के तिखमपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान मरीज की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए घंटों हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी मरीज के घरवाले भिड़ गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर डॉक्टर ने उनसे धन ऐंठा। हालात संभालने के लिए कोतवाली पुलिस संग सीओ, महिला एसओ को भी अस्पताल पहुंचना पड़ा। घंटों के हंगामे के बाद घरवाले माने। सीओ ने आश्वासन दिया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, तब जाकर घर वाले माने।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुरा गांव निवासी ज्योतिष कुमार तिवारी को परिवार के लोगों ने रविवार को अचानक तबियत खराब होने के बाद नगर के तिखमपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे भर्ती कर लिया। जहां पर हालत नाजुक बताई गई। कुछ देर बाद घरवालों ने कहा कि वे मरीज को बाहर ले जाने के लिए तैयार हैं पर डाक्टर ने मना कर दिया। सोमवार और तबीयत और बिगड़ने पर घर वालों ने फिर कहा कि वे मरीज को दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाना चाहते हैं, लेकिन डाक्टर ने फिर आश्वासन दिया कि हालात सुधर जाएगी। लेकिन घरवालों से इलाज का पैसा जमा करवा लिया गया। इस दौरान मरीज को एक इंजेक्शन भी लगाया गया। दोपहर बारह बजे के लगभग परिवार वालों से बताया गया कि ज्योतिष कुमार तिवारी की मौत हो चुकी है। इससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की खबर सुनते ही मरीज पक्ष के कई लोग अस्पताल पहुंच गए। डाक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन घरवाले उनसे भी भिड़ गए। मामला बढ़ता देख शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय और सीओ नगर हीतेंद्र कृष्ण अस्पताल पहुंचे। इस दौरान लगभग डेढ़ दो घंटे तक मामला गरम रहा। मरीज के घर की महिलाओं ने भी आक्रोश जताते हुए डाक्टर पर कार्रवाई की मांग की। महिला एसओ संध्या सिंह को भी महिलाओं को शांत कराने के लिए मौके पर बुलाया गया। आखिर सीओ नगर हीतेंद्र कृष्ण की आश्वासन पर लोग शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सीओ ने कहा कि अगर आप तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में कुछ मिलता है तो चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed